Terms & Conditions

State Tax Department of Uttarakhand (BLIP)

जी. एस. टी. ग्राहक इनाम योजना बिल लाओ इनाम पाओ

जी. एस. टी. अदा करने वाले उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य में जी. एस. टी. ग्राहक ऑनलाइन इनाम योजना प्रारम्भ की गयी है | योजना की मुख्य विशेषताए निम्नलिखित है:

  1. यह योजना मिठाई , रेस्टोरेन्ट (मल्टी नेशनल एवं नेशनल फूड चेन जैसे मैकडोनाल्ड डोमिनोज , के. ऍफ़.सी. , सबवे , कैफे कोफ़ी डे , पिज्जा हट , हल्दी राम , बर्गर किंग , डकीन्स , सागर रत्न इत्यादि को छोड़ते हुए) , ड्राई फ्रूट्स Non-branded Readymade Garments, कपड़ा साडी Salons / Beauty Parlours, Gaming Parlours , Laundry Services, Non Dranded footwears, आर्टिफिशियल ज्वैलरी के जी. एस. टी. में पंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं द्वारा जारी बिलों पर आकर्षित होगी | यह योजना Compositondealersद्वारा जारी बिलों पर भी लागू होगी |
  2. जी. एस. टी. ऑनलाइन इनाम योजना में भाग लेने के लिए बिलों की न्यूनतम करयोग्य धनराशि (ExcludingTax) रू0 200 होगी | केवल B2Cबिल जो Consumerको जारी किये गये हो वही इस योजना के पात्र होगे | यह योजना ई-कोमर्स ओपरेटर के माध्यम से onlineक्रय की गयी वस्तुओ / सेवाओ के बिलों पर लागू नही होगी |
  3. यह योजना 01 सितम्बर , 2022 से 31 मार्च 2023 तक के जी. एस. टी. बिलों पर लागू रहेगी | राज्य सरकार को इस योजना को कभी भी निरस्त / विस्तार / संशोधन करने का अधिकार होगा |
  4. इस योजना की अवधि में लकी ड्रा के माध्यम से मासिक तथा योजना की समाप्ति के पशचात मेगा लकी ड्रा में माध्यम से पुरस्कार दिए जायेगे | मेगा ड्रा अप्रेल 2023 में किया जाएगा | जिसमे उपरोक्त अवधि (01 सितम्बर ,2022 से 31 मार्च 2023 तक ) के ग्राहकों द्वारा अपलोड किये गये बिल शामिल होगे |
  5. उक्त योजना की अवधि में माह सितम्बर 2022 से मार्च 2023 तक प्रत्येक माह 1500 यक्तियो को लकी ड्रा के माध्यम से चयनित करते हुए क्रमानुसार निम्न पुरस्कार दिये जायेगे : -

क्र. स.

पुरस्कार

मूल्य(रू)

01-500

Mobile

अधिकतम मूल्य रूओ 8000-10000 /- प्रति यूनिट तक |

501-1000

SmartWatch

अधिकतम मूल्य रूओ 5000 /- प्रति यूनिट तक |

1001-1500

Earphone / Earbuds

अधिकतम मूल्य रू0 /- 2000-3000 / - प्रति यूनिट तक |

(माह नवम्बर 2022 हेतु जो पुरस्कार निकाले जायेंगे उसमे माह सितम्बर 2022 से माह नवंबर 2022 तक खरीद के बिल शामिल किए जायगे ) |

6. पुरस्कार हेतु बिलों का चयन लकी ड्रा के द्वारा किया जायगा | राज्य स्तर पर मेगा लकी ड्रा हेतु क्रमानुसार निम्न पुरस्कार दिए जायेगे:-

क्र. स.

पुरस्कार

मूल्य(रू)

01-02

Four Wheeler/Car (02)

अधिकतम मूल्य रू0 100000/- प्रति यूनिट तक |

03-18

Four wheeler/Car (16)

अधिकतम मूल्य रू0 410000 / - प्रति यूनिट तक |

19-38

Twowheeler/(20) (200 to 350 CC)

अधिकतम मूल्य रु० 150000 / -प्रति यूनिट तक |

39-88

Electric Scooter (50)

अधिकतम मूल्य रु० 70000-80000 / - प्रति यूनिट तक |

89-188

Laptop (100)

अधिकतम मूल्यरू0 40000 -50000 / -प्रति यूनिट तक |

189-388

Smart TV-32 inch (200)

अधिकतम मूल्य रु० 12000-15000 / - प्रति यूनिट तक |

389-888

Tab (500)

अधिकतम मूल्य रु० 13000-15000 / - यूनिट तक |

889-1888

Microwave (1000)

अधिकतम मूल्य रु० 7000 / - प्रति यूनिट तक |

 

7. जिन बिलों पर लकी ड्रा निकला है उनका सत्यापन करने के उपरान्त ही परस्कार वितरित किये जायेगे | फर्जी बिल बनाने वालो अथवा योजना का दुरूपयोग करने वालो के विरुद्ध सुसंगत / विधिक कार्यवाही की जायेगी|

8. पुरस्कार निकलने क एबाद बिल धारक के नाम व पते की पुष्टि करने के उपरान्त ही इनाम डिया जाएगा |

9. क्रेता Upload किये गये बिल की प्रति सुरक्षित रखेगे एवं इनाम घोषित होने पर प्रस्तुत करेंगे |

10.किसी भी विवाद की स्थिति में आयुक्त कर का निर्णय अन्तिम होगा |

उपर्युक्त योजना राज्य कर विभाग एवं ग्राहक / उपभोक्ताओं के रिश्ते को प्रगाढ़ बनाते हुय उत्तराखण्ड के विकास में कर की महतवपूर्ण भूमिका को सुद्रढ़ बनाने में सहयोग करेगी |

उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में अधिक से अधिक बिल एकत्र एवं अपलोड करके योजना में सहभागी बने |